प्राचार्य की काली करतूत: नाबालिग छात्राओं से जाति – निवास प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर करता था छेड़खानी, गया जेल

प्राचार्य की काली करतूत

प्राचार्य की काली करतूत: नाबालिग छात्राओं से जाति – निवास प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर करता था छेड़खानी, गया जेल

बलौदा बाजार के सिमगा में प्राचार्य की शर्मनाक करतूत का खुलासा, नाबालिक छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने दर्ज की 3 एफआईआर, आरोपी जेल भेजा गया, जानिए पूरा मामला…

क्राइम रिपोर्टर|बलौदा बाजार

शिक्षा विभाग में एक बार फिर गुरु-शिष्य परंपरा को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिस प्राचार्य के ऊपर भरोसा करके अभिभावक अपनी बच्चियों को स्कूल भेज रहे थे वही उनका शोषण कर रहा था। एक नाबालिक के द्वारा हिम्मत दिखाए जाने के बाद अब पुलिस तीन एफआईआर दर्ज कर आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार जेल भेज दी है।

प्राचार्य की काली करतूत
पुलिस गिरफ्त में आरोपी प्राचार्य।

बलौदा बाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कामता स्कूल के प्राचार्य पर नाबालिक छात्राओं ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमगा पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्राचार्य छात्राओं से जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर छेड़छाड़ करता था। पुलिस के मुताबिक 20 सितंबर 2025 को नाबालिग छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके मुताबिक स्कूल का आरोपी प्राचार्य ग्राम बनसांकरा निवासी देवलाल साहू 52 वर्ष द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत नाबालिक छात्राओं के साथ जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर छेड़छाड़ किया है। इस रिपोर्ट पर पुलिस धारा 74 बीएनएस और 9(G),10, 11, 12(VI), 12 पाक्सो एक्ट के तहत 03 अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉 क्लासरूम खाली – गुरुजी नदारद: DEO के औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल – Un Fear News

जांच के दौरान पता चला कि शिक्षक एक छात्रा से नहीं बल्कि कई छात्राओं के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है। प्राचार्य द्वारा छात्राओं को धमकाए जाने के कारण छात्राएं भयभीत थी। पुलिस के मुताबिक पहली घटना 28 अगस्त 2025 को घटित हुई थी इसके बाद 30 अगस्त और फिर 19 सितंबर को घटना घटित हुई। जब प्राचार्य ने 19 सितंबर को नाबालिक छात्रा के साथ छेड़खानी की तो वह विरोध पर उतर आई और अपने अधिकार की लड़ाई लड़ते हुए थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। नाबालिक छात्रा की हिम्मत देखकर पूर्व में छेड़खानी की शिकार हुई अन्य छात्राएं भी थाने पहुंचकर प्राचार्य की करतूत का खुलासा किया। जिसके बाद पुलिस एक के बाद एक तीन एफआईआर दर्ज की। वहीं पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी शिक्षक देवलाल साहू को हिरासत में लिया। जिससे पूछताछ करने पर आरोपी ने नाबालिक छात्राओं के साथ, उनका जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर छेड़खानी करना स्वीकार किया। इस प्रकरण में आरोपी को आज 21 सितंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

छात्राओं की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर

रितेश मिश्रा, थानाप्रभारी, सिमगा

1. प्राचार्य कब से ऐसी हरकत कर रहा था?

उत्तर – छात्राओं के मुताबिक 28 अगस्त, 30 अगस्त और 19 सितम्बर घटना हुई थी।

2. कब शिकायत हुई, कितनी छात्राओं ने की?
उत्तर – 20 सितंबर को शिकायत की गई। इसमें पहले एक छात्रा ने और उसके बाद फिर दो अन्य छात्राओं ने शिकायत की कुल तीन शिकायतें हमारे पास आई हैं।

3. पूर्व में भी इसी तरह की कोई शिकायत थी क्या? किसे शिकायत की गई, क्या पुलिस में की गई थी!उत्तर – पूर्व की घटना से छात्राएं डर गई थी। इसलिए उन्होंने किसी से शिकायत नहीं की। जब 19 सितंबर को छात्र के साथ छेड़खानी की घटना हुई और छात्र ने इसका विरोध करते हुए शिकायत दर्ज कराई तो पीड़ित अन्य छात्राएं भी शिकायत करने की हिम्मत दिखाई।
4. पहले भी कोई शिकायत थी तो कार्रवाई क्यों ​नहीं की गई?
उत्तर – पहले कोई शिकायत नहीं थी, 20 सितंबर को ही शिकायत आई, मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। अपने अभिभावकों के साथ छात्राएं थाने पहुंची थी।

Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]